फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voting today , polling parties were dispatched

गांव की सरकार, आज करेंगे साकार

Sat, 05 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 05 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Voting today , polling parties were dispatched
शामली में ग्राम प्रधान-पंचायत सदस्य पद तीसरे चरण में शनिवार को होने वाले मतदान के लिए शामली-कांधला ब्लाक में चुनाव प्रेक्षक की मौजूदगी में डीएम ने 419 पोलिंग पार्टियों को  मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। शनिवार को मतदान सुबह सात शाम साढ़े चार बजे तक होगा। उधर, कांधला में शनिवार को कांधला क्षेत्र में मतदान होगा, जिसके लिए शुक्रवार को डीएम, एसपी की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन


नगर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में शुक्रवार को चुनाव प्रेक्षक पुष्पपति सक्सेना की मौजूदगी में  डीएम ओपी वर्मा ने शामली ब्लाक की 194 पोलिंग पार्टियों व कांधला ब्लाक की 225 पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल के लिए रवाना किया। इससे पूर्व पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण देते हुए डीएम ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र- निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने में जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट योगदान दें।
विज्ञापन


मतदान के दौरान कोई भी मतदान कर्मी आतिथ्य सत्कार स्वीकार न करे। किसी के बहकावे में न आए। अफवाहों पर ध्यान न देकर निर्भय होकर मतदान करें। प्रशासन मतदाताओं को पूर्ण सुरक्षा देगा। किसी भी कीमत पर नाबलिग, फर्जी व बाहरी मतदाताओं के वोट नहीं पड़ने दी जाएगी। नाबालिग-फर्जी व बाहरी मतदाताओं को जेल भेजा जाएगा। वोटर आईडी के आधा पर तीसरे-चौथे चरण का मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने तीसरे चरण के मतदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एसपी विजय भूषण ने कहा कि मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की परिधि में मतदान दिवस पर कोई प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। बैठक में एएसपी वीके मिश्रा, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, सीओ सिटी निशांक शर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बाद में डीएम, एसपी ने संवेदनशील-अतिसवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं को सुरक्षा का आश्वासन दिया।  कांधला में शनिवार को कांधला ब्लाक क्षेत्र में तीसरे चरण के तहत मतदान होगा। 33 ग्राम पंचायतों में होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। इस पूरे ब्लाक को तीन जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है ।


सुरक्षा के चलते अतिसंवेदनशील व संवेदनशील 13 गांवों में पुलिस के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स व अन्य गांव में पीएसी तैनात रहेगी। इस दौरान पुलिस की ज्यादा चौकसी गांव भभीसा, खंद्रावली पर रहेगी। भभीसा में विपुल खूनी व खंद्रावली से मुनशाद के परिवार के लोग चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों गांवों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चलते क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed