{"_id":"6085aaf48ebc3ec0be01ec5a","slug":"voting-for-the-panchayat-government-today-shamli-news-mrt5359989173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: शामली में पांच बजे तक 64.8 प्रतिशत मतदान, सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: शामली में पांच बजे तक 64.8 प्रतिशत मतदान, सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Mon, 26 Apr 2021 05:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 05:20 PM IST
सार
शामली में पंचायत चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। जिले में शाम पांच बजे तक 64.8 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
विज्ञापन
शामली में मतदान जारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पंचायत चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। जिले में शाम पांच बजे तक 64.8 फीसदी मतदान हो चुका है। दोपहर तीन बजे तक 52.5 फीसदी मतदान हुआ। वहीं एक बजे तक 39.4 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि सुबह नौ बजे तक 11 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
विज्ञापन
वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान को शांति एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील गांवों में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। जनपद को 17 जोन और 99 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों के साथ फोर्स की तैनाती की गई है। चुनाव में बाधा डालने की कोशिश करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया था कि जिले में सोमवार को 518 मतदान केंद्रों के 1366 बूथों पर मतदान होगा। उन्होंने बताया कि जनपद को 17 जोनल, 99 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोनल, सेक्टर का क्षेत्र निर्धारित करते हुए प्रत्येक जोनल, सेक्टर व कलस्टर के लिए एक-एक वाहन उपलब्ध कराया गया है। इन मोबाइलों में तैनात पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस किया गया है। प्रत्येक जोनल मोबाइल का प्रभारी निरीक्षक, सेक्टर व कलस्टर मोबाइल का प्रभारी उपनिरीक्षक को नियुक्त करते हुए उनके साथ अन्य सुरक्षा कर्मी दिए गए हैं। इनके अलावा 22 चौकी मोबाइल और आठ थानों के लिए 24 थाना मोबाइल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
थाना मोबाइल में थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक व निरीक्षक अपने-अपने थाना क्षेत्र की संपूर्ण व्यवस्था हमराह फोर्स के साथ देखेंगे, जबकि चौकी मोबाइल के प्रभारी चौकी इंचार्ज द्वारा चौकी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में हमराह फोर्स के साथ लगाए गए हैं। संवेदनशील गांवों में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। पोलिंग बूथ एवं पोलिंग सेंटर पर करीब चार हजार सुरक्षाकर्मी, दो हजार होमगार्ड्स और दो कंपनी सीआरपीएफ लगाई गई है।
यह भी पढ़ें: पचायत चुनाव : प्रचार थमा, मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
इसके अलावा जनपद के एक एएसपी व तीन सीओ के अतिरिक्त बाहरी जनपदों से एक एएसपी, चार सीओ, और दस थाना प्रभारी उपलब्ध कराएं गए हैं। जनपद में संचालित डायल-112 के 25 चार पहिया और 15 दोपहिया वाहनों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है, जो प्रत्येक सूचना पर तत्काल पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। जनपद में प्रभावी कम्युनिकेशन हेतु जनपद कंट्रोल रूम के अतिरिक्त पांच सब-कंट्रोल सेंटर कांधला, कैराना, झिंझाना, थानाभवन और शामली में बनाए गए हैं। इनके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 10-10 पुलिसकर्मी रिजर्व के रूप में दिए गए हैं। जबकि मुख्यालय पुलिस लाइन में 100 पुलिसकर्मियों को रखा गया है। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी भी रूप में किसी के द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में विध्न या बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की तो अति कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में ये की गई सुरक्षा व्यवस्था
जोन- 17
सेक्टर- 99
कंट्रोल रूम- एक
सब कंट्रोल रूम :पांच
संवेदनशील गांव 198
चौकी मोबाइल- 22
थाना मोबाइल- 24
जनपद से एक एएसपी, तीन सीओ
गैर जनपद से- एक एएसपी, चार सीओ, 10 थानाध्यक्ष
मुख्यालय पर रिजर्व पुलिसकर्मी- 100
पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मी- चार हजार
पोलिंग बूथ पर सीआरपीएफ- दो कंपनी
पोलिंग बूथ पर होमगार्ड्स- दो हजार
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: मेरठ में मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 13 लाख मतदाता करेंगे आज भाग्य का फैसला