फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voter ID card will be linked with Aadhar card

तदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा

Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Voter ID card will be linked with Aadhar card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आधार नंबर किए जाने के लिए एक अगस्त से अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर सहयोग मांगा है।
कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं के आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से एकत्र किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण अभियान में राजनीतिक दल व आम जनता सक्रिय सहयोग दें। मतदाता पंजीकरण फार्म में मतदाताओं की आधार संख्या सभी संशोधित प्रपत्रों फॉर्म 7, 11, 11ए और 11बी को छोड़कर मतदाताओं के आधार विवरण मांगने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में प्रविष्टियों को प्रमाणित करने के लिए मौजूदा मतदाताओं की आधार संख्या एकत्र करने के लिए एक नया फॉर्म 6बी पेश किया गया है। मतदाताओं के आधार विवरण मांगने के अतिरिक्त फॉर्म 1, 2, 2ए, 3, 18 और 19 में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किया गया है। डीएम ने बताया कि चार सितंबर के बाद विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर विशेष शिविर लगाकर कार्यक्रम शुभारंभ किया जाएगा। जुलाई में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम शामली विशु राजा, एसडीएम कैराना शिवप्रकाश, एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा, जिला निर्वाचन कार्यालय से प्रधान सहायक देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रालोद से रामकुमार वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, भाजपा से सचिन जैन, बादल गौतम, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed