फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Volunteers gave the message of harmony through the procession

Shamli News: स्वयंसेवकों ने पथ संचलन से दिया सद्भाव का संदेश

Mon, 31 Mar 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 31 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of harmony through the procession
शामली। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर शहर में चार स्थानों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन किया गया। इसमें हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए। स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए समाज को सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

पहला कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन विवाह मंडप में आयोजित किया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक कुलदीप कुमार ने कहा कि भारत पुण्यभूमि है। यहां पर जन्म लेने के लिए तो देवता भी तरसते हैं, इसलिए हमें अपनी गौरवमयी भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। द्वितीय कार्यक्रम हनुमान टिल्ला हनुमान धाम पर हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में उदयवीर विभाग संपर्क प्रमुख ने कहा कि हम शक्ति के उपासक हैं, इसलिए सभी सनातनियों को सभी प्रकार का जाति व पथ का भेदभाव मिटाते हुए एक होकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

तृतीय कार्यक्रम सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुढ़ाना रोड पर आयोजित किया। मुख्य वक्ता के रूप में परीक्षित कुमार सह जिला कार्यवाह शामली ने बताया कि संघ इस वर्ष अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संघ ने समाज में पंच परिवर्तन के लिए एक विशेष अभियान प्रारंभ किया है। जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक एवं स्वदेशी भाव सम्मिलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ कार्यक्रम कृष्णा गार्डन मंडप में हुआ। यहां मुख्य वक्ता के रूप में रविंद्र कुमार विभाग सेवा प्रमुख ने कहा कि यह दिन सभी हिंदू समाज के लिए बहुत पवित्र दिन माना जाता है। आज ही के दिन ब्रहमा ने इस सृष्टि की रचना की थी। मां भगवती के नवरात्र भी आज ही से प्रारंभ हो रहे है और इस विशाल संगठन के प्रेरणा संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी आज के इस पावन दिन को ही हुआ था, इसलिए आज का दिन सभी स्वयंसेवकों के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर रामपाल सिंह, ऋतिक, आदेश कुमार, पंकज कंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed