फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Volunteers conducted cleanliness drive in the park

स्वयंसेवकों ने पार्क में चलाया सफाई अभियान

Sat, 07 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Volunteers conducted cleanliness drive in the park
शामली सहारनपुर तिरहे पर स्वछता अभियान चलाते एनएसएस के छात्र - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के स्वयंसेवकों ने सहारनपुर तिराहा स्थित स्वाधीनता संग्राम सेनानी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पार्क में मौजूद जनपद की महिला स्वतंत्रता सेनानी ज्ञानमती देवी धीमान की प्रतिमा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहर सिंह की प्रतिमा और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की सफाई का कार्य स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पूरे पार्क की घास की सफाई की और वृक्षों के क्यारियां बनाई। कार्यक्रम में विजय सिंह पथिक कालेज कैराना, सेंट आरसी कालेज बनत, वीवी पीजी कालेज शामली के स्वयंसेवकों के साथ जनपद के अन्य महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों द्वारा भी सहभागिता की गई।

डा. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एनएसएस द्वारा आठ अगस्त को जल संरक्षण को लेकर कैच द रेन विषय पर वेबिनार और 13 अगस्त को फ्रीडम फाइटर रन का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को सभी स्वयंसेवक अपने अपने घरों में तिरंगा फैलाकर आजादी का जश्न मनाएंगे। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार व डॉ. रितू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed