{"_id":"66fb2ed40d2d6943a20f5aa4","slug":"voluntary-blood-donation-camp-at-arogyam-hospital-today-shamli-news-c-26-1-smrt1048-129204-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोग्यम हॉस्पिटल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोग्यम हॉस्पिटल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज
Tue, 01 Oct 2024 04:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से लॉर्ड विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट, जिला स्वास्थ्य विभाग और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल पर मंगलवार को (आज) स्वैचिछक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला की तरफ से प्रशस्ति पत्र और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल करें। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदान करने के बाद नया रक्त बनता है और शरीर स्वस्थ रहता है। एक यूनिट रक्तदान चार जरूरतमदों की जिंदगी बचाने में काम आता है।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डोली ने कहा कि रक्तदान निस्वार्थ और पवित्र कार्य है। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को रक्त मिलता है, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक संदेश देकर राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
विज्ञापन
एनसीसी अधिकारी कैप्टन रजनीश ने कहा उनकी युवाओं से अपील है कि वे मानव सेवा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आकर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें।
बोले अधिकारी
रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। रक्तदान करने से जरूरमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए सभी को रक्तदान करने के लिए समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
- अरविंद कुमार चौहान डीएम।
रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की मदद करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। रक्तदान करने के बाद शरीर में नए रक्त का संचार होता है। सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
- संतोष कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
एक यूनिट रक्तदान चार जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के काम आता है। इससे बड़ा पुण्य का कोई दूसरा कार्य नहीं है। सभी को रक्तदान कर पुनीत कार्य में योगदान देना चाहिए।
- विनय कुमार तिवारी, सीडीओ।
रक्तदान महादान है। हर किसी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें।
परमानंद झा, एडीएम न्यायिक