फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Visit Home-Work Worker: Tyagi

घर-घर जाकर संपर्क करें कार्यकर्ता ः त्यागी

Tue, 27 Mar 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 27 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Visit Home-Work Worker: Tyagi
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा ने कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा के प. उप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्यागी ने कहा कि  गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर कम वोटिंग प्रतिशत होने के कारण ही भाजपा हारी है। कैराना लोकसभा उपचुनाव चुनौतीपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क कर और बूथ तक बेहतर प्रबंधन बनाकर जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन


 सोमवार को हनुुमान धाम पर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में भाजपा सरकार का एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि गैर भाजपा दलों की केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार व घोटालो में फंस रही है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से देश की जनता तंग आ चुुकी थी। वर्ष 2014 में मोदी सरकार के बाद देश का माहौल में बदलाव आया हैं। पंडित दीनदयाल योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार ने गरीबों का भला किया है।  हर गरीब के घर गैस का चूल्हा व बिजली कनेक्शन देने का काम किया है।
विज्ञापन


सपा-बसपा को एक थैली का चट्टा-बट्टा बताते हुए कहा कि दोनों राजनीतिज्ञ दल आम जनता की आंखों में धूल झोंककर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। योगी सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार आया है। भाजपा सरकार का एक साल उपलब्धि भरा व बेमिसाल रहा है। इस एक साल की उपलब्धि को भाजपा कार्यकर्ताओं को शहर व गांव के चौपाल पर जाकर जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना लोक सभा उपचुनाव चुनौती पूर्ण है कार्यकर्ता हर बूथ की जिम्मेदारी ले। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य हरवीर मलिक ने कैराना लोकसभा उपचुनाव को भाजपा के लिए प्रतिष्ठापूर्ण बताते हुए कहा कि विरोधी दल गोरखपुर- फूलपुर उपचुनाव जीतने के बाद काफी उत्साहित हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कैराना उपचुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया।

इस मौके पर भाजपा नेता मृंगाका सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी संजीव सिक्का ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प. उप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने दीप प्रज्वलित करके किया। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सिल्वर बेल्स के चेयरमैन अजय संगल, बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, अशोक राणा, नरेंद्र सिंह, थानाभवन से चंदेल सिंह, गढ़ीपुख्ता से राजीव कुमार, कांधला से सतवीर सिंह, दामोदर सैनी, संजीव मलिक, रूपाली गुप्ता, अजय बंसल, अजय संगल, राजन बत्रा, पुुनीत द्विवेदी, नरेश सैनी, पूनम राणा, संगीता जिंदल, अमित विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने प.उप्र के भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी को सम्मान पत्र भेंट किया।


मौके पर मुजफ्फरनगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, देवव्रत त्यागी, प्रसन्न चौधरी, मोहित बेनीवाल, डाक्टर मनोज शर्मा, सतेंद्र तोमर, हरवीर मलिक मौजूूद रहे। संचालक राजन बत्रा ने किया गया। इसके बाद,  सेंट आरसी स्कूल में भाजपा बूथ कमेटी की बैठक में कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed