फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Viral video of taking off on government ration mill

सरकारी राशन घर में लगी चक्की पर उतारने का वीडियो वायरल

Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Viral video of taking off on government ration mill
कांधला के गांव मतनावली में सरकारी अनाज को बदलते हुए लोग - फोटो : SHAMLI
सरकारी राशन चक्की पर उतारने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

शामली, कांधला। सरकारी राशन से भरा एक गाड़ी गांव में पंहुची और गांव के एक मकान में लगी चक्की पर पिकअप से सरकारी बोरों में भरा राशन उतारने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शनिवार को कांधला क्षेत्र के गांव मतनावली में सरकारी राशन की गाड़ी एक चक्की पर पहुंचने और मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर कुछ ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को मामले की सूचना देते हुए मौके पर बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन गाड़ी पुलिस के हाथ नहीं आई। ग्रामीणों ने काला बाजारी पूरी घटना की वीडियो बना ली और वायरल कर प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही काला बाजारी की वीडियो में एक पिकप से कुछ लोग सरकारी राशन के बोरे उतारकर मकान में लगी चक्की पर रख रहे हैं। साथ ही मकान व चक्की स्वामी व कुछ महिलाएं साथ मिलकर आनन-फानन में सरकारी बोरों को खाली करते हुए राशन को दूसरे बोरों में भर रहे हैं। इस संबंध में डीएसओ शामली ने कहा कि उनके संज्ञान में उक्त प्रकरण नहीं है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी

कांधला  के गांव मतनावली में सरकारी अनाज को ले जाते लोग

कांधला के गांव मतनावली में सरकारी अनाज को ले जाते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed