Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Viral, typhoid attack, sick queues

वायरल, टाइफाइड का वार, बीमारों की लगी कतार

Tue, 01 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Viral, typhoid attack, sick queues
शामली सीएचसी में बच्चों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : SHAMLI
शामली। स्वास्थ्य विभाग की ओर सितंबर में चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान खत्म हो गया। मगर, बुखार का प्रकोप कम नहीं हुआ। वायरल, टायफाइड और मलेरिया बुखार के मरीजों की सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ लगी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मलेरिया बुखार के मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में दो सितंबर से 30 सितंबर तक संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया गया। इस माह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया गया। मलेरिया विभाग की ओर से बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाने और मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लारवा एवं पायरीथम का छिड़काव कराने के दावे किए गए, लेकिन इसके बाद भी बुखार का प्रकोप नहीं थम पाया। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते वायरल बुखार सबसे ज्यादा चल रहा है। इसके साथ ही हेपेटाइटिस ए, टाइफाइड और मलेरिया बुखार के केस भी सरकारी और निजी अस्पतालों में आ रहे है। हालांकि चिकित्सकों का दावा है कि पिछले साल के मुकाबले मलेरिया बुखार में कमी आई है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा का कहना है कि वायरल और टाइफाइड बुखार के मरीज ज्यादा है। सोमवार को सीएचसी में आए राशिद निवासी नौकुआं रोड को टाइफाइड बुखार के चलते भर्ती किया गया। इसके अलावा कई अन्य मरीजों को दवा दी गई। निजी चिकित्सक डा. वेदभानू मलिक का कहना है कि बच्चों में वायरल बुखार सबसे ज्यादा है। इसके बाद हेपेटाइटिस ए और टाइफाइड है। मलेरिया बुखार 10-12 दिन में इक्का दुक्का केस आता है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती बच्चे
अनिश (13 वर्ष) निवासी खेड़की, आरिश (10वर्ष) निवासी कांधला, अश्वनी (11 वर्ष) खेड़ीकरमू, उवेश (4 वर्ष) निवासी बनत, अवि (10 माह) व आहाद (डेढ़ वर्ष) आदि।
सितंबर माह में 17 केस मलेरिया के मिले
जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि पिछले साल की तुलना में मलेरिया बुखार के मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस साल सितंबर माह में 4295 बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाकर जांच की गई, जिनमें 17 केस मलेरिया के पाए गए। जनवरी से अब तक नौ माह में बनाई गई कुल 15308 स्लाइड में 64 मरीज मलेरिया के पाए गए। 2018 में सितंबर माह में 5036 स्लाइड की जांच में 38 मलेरिया के केस मिले थे जबकि जनवरी से सितंबर तक कुल 19305 मरीजों की स्लाइड की जांच में 100 मरीज मलेरिया के पाए गए थे। जिला मलेरिया अधिकारी का दावा है कि अभी तक डेंगू, चिकनगुनिया जैसे खतरनाक बुखार का केस सामने नहीं आया है। उनका कहना है कि संचारी रोग नियंत्रण माह के दौरान लोगों को साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया गया है। इसके चलते पिछले साल की तुलना में बुखार में कमी आई है। जिस क्षेत्र में गंदगी रहती है और साफ-सफाई नहीं कराई गई, वहां बुखार के केस ज्यादा मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत बुखार और अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ गांवों में कैंप लगाकर उपचार किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल बुखार के मरीजों की संख्या में कमी आई है। - डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed