फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Viral load of hepatitis will be tested in BSL 2 Lab Jasala.

Shamli News: बीएसएल टू लैब जसाला में होगी हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच

Sun, 11 Aug 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Viral load of hepatitis will be tested in BSL 2 Lab Jasala.
शामली। हेपेटाइटिस बी व सी के वायरल लोड की जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब वायरल लोड की जांच जिले में ही कराने की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बीएसएल टू लैब जसाला में हेपेटाइटिस के मरीजों के वायरल लोड की जांच की जाएगी। इसके लिए स्टाफ की नियुक्ति फाइनल हो चुकी है। जांच किट के लिए कंपनी को पत्राचार किया गया है। जांच किट आने पर वायरल लोड की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हेपेटाइटिस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हर महीने करीब 250 नए मरीज सामने आ रहे हैं। वर्तमान में 650 से अधिक मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें हेपेटाइटिस सी के ज्यादा मरीज है। हेपेटाइटिस के मरीजों को जिला अस्पताल से दवा तो मिल रही है, लेकिन मरीज के सैंपलों की वायरल लोड की जांच की सुविधा नहीं है। प्रत्येक शुक्रवार को वायरल लोड की जांच के लिए जिला अस्पताल में मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं। इन सैंपलों को मेरठ मेडिकल भेजा जाता है। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर डेढ़ से दो महीने का समय लगता है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग ने हेपेटाइटिस के मरीजों के वायरल लोड की जांच बीएसएल टू लैब जसाला में शुरू करने की तैयारी की है। बीएसएल टू लैब में कोरोना काल में मरीजों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की जा रही थी। अब एक साल से अधिक समय से जसाला की लैब बंद चल रही है। अब इस लैब में हेपेटाइटिस के मरीजों के वायरल लोड की जांच कराए जाने की तैयारी की गई है। इसके लिए सीएचसी शामली और ऊन सीएचसी से दो लैब टैक्नीशियन को बीएसएल टू लैब में नियुक्त करने की तैयारी की गई है। जांच किट के लिए कंपनी को ऑर्डर भेज दिया गया है। अन्य स्टाफ की व्यवस्था भी जिले की सीएचसी से करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस के मरीजों के वायरल लोड की जांच बीएसएल टू लैब जसाला में शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। अभी तक मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा जाता है। वहां से रिपोर्ट आने में समय लगता है। जांच किट के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भेजा जा चुका है। जल्द ही लैब में सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी।
- डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed