फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vipin in 100m race, Ankit winner in 200m race

Shamli News: 100 मीटर दौड़ में विपिन, 200 मीटर दौड़ में अंकित विजेता

Sat, 29 Apr 2023 04:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Vipin in 100m race, Ankit winner in 200m race
फोटो
विज्ञापन

-30वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ ट्रायल
-वाराणसी व प्रयागराज में 5 और 7 मई को चैंपियनशिन में विजेता करेंगे प्रतिभाग

शामली। 30वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल शनिवार को शहीद उधम सिंह स्टेडियम में हुए, जिसमें जिले के कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि 30वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप के ट्रायल में अंडर-16 से ऊपर के महिला व पुरुषों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में विपिन गौतम ने प्रथम स्थान व सावन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंकित कुमार ने प्रथम और विनीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में हसीन अल्वी ने प्रथम स्थान और कन्हैया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम और मोमिन द्वितीय स्थान पर रहे। पांच किमी दौड़ में सचिन मान ने प्रथम व सौरभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 10 किमी में आशीष कुमार ने प्रथम और निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मोहित राठी ने भाला फेंक में प्रथम और ऋतिक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रमन प्रथम और श्याम द्वितीय व डेकाथलन में रजत पुंडीर ने प्रथम और 110 मीटर हर्डल में मुस्कान राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी चयनित खिलाड़ी वाराणसी व प्रयागराज में 5 व 7 मई को होने वाली चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, कुलदीप तोमर, अनिल कुमार, राजा पांचाल, शिवकुमार, अंकुश सैनी, विक्रम सैनी, अजय धीमान, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed