फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers upset due to water logging in Khedi Bairagi

खेड़ी बैरागी में जल भराव से ग्रामीण परेशान

Sat, 20 Jun 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to water logging in Khedi Bairagi
बाबरी क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
खेड़ी बैरागी में जल भराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी में पिछले कई साल से तालाब की साफ-सफाई न होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कों पर जलभराव से कीचड़ होने के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है।

शनिवार को समाजसेविका पूजा हुड्डा ने बताया कि गांव में स्थित तालाब की कई साल से साफ-सफाई नहीं हो पाई है। इस कारण पानी तालाब से बाहर आकर सड़कों पर फैल गया है। सड़कों पर कीचड़ बना हुआ है। इंद्रा कालोनी के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में कई बार अधिकारियों को शिकायत कर समाधान की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने डीएम जसजीत कौर से गांव में तालाब की सफाई कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। डीएम ने गांव में संबंधित अधिकारी को भेजकर जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर भूपेंद्र हुड्डा, विजयनाथ, चांदवीर, सोमवीर, मनोज हुड्डा, रामकुमार, तरसवीर, राखी, बिमला, रोहताश, मांगी देवी और मुुकेश आदि ने गांव में जलभराव पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed