फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers stopped sand-filled dumpers, created a ruckus

रेत से भरे डंफर ग्रामीणों ने रोके, हंगामा

Mon, 10 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped sand-filled dumpers, created a ruckus
शामली क्षेत्र के गांव लांक में बैठक करते किसान संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
रेत से भरे डंपर ग्रामीणों ने रोके, हुआ हंगामा
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। गांव चौतरा में रेत से भरे डंपर निकालने को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार रात फिर हंगामा कर दिया। रेत भरकर जा रहे तीन डंपरों को वापस कर दिया। तीन ट्रकों को बिना रेत भरे बैरंग लौटा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सत्ताधारी नेता के इशारे पर रेत खनन किया जा रहा है।
ग्राम चौतरा में शनिवार रात फिर रेत से भरे डंफरों को ग्रामीणों ने गांव से गुजरने नहीं दिया। ग्रामीण रिछपाल सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे तीन डंपर रेत भरकर जा रहे थे। जिसे ग्रामीणों ने नहीं जाने दिया। बताया कि कुछ देर बाद रेत भरने आए तीन ट्रकों को भी वापस भेज दिया। रात 12 बजे तक ग्रामीण बांध पर बैठे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन पहले रात में सत्तापक्ष का एक नेता मौके पर आया था। जिसका कहना था कि डंफर मेरे हैं और रास्ता सरकारी है। सरकारी रास्ते से किसी वाहन को गुजरने से ग्रामीण नहीं रोक सकते। वह जबरदस्ती रेत से भरे डंफर पुलिस की मौजूदगी में ले गया था। जबकि खनन प्वाइंट हरियाणा निवासी व्यक्ति के नाम है। जिसका रकबा हरियाणा में ही दर्ज है।
विज्ञापन

रेत से भरे वाहन गांव से गुजरने से टकराव के हालात बने हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत से भरे वाहनों से बांध का रास्ता पूरी तरह से टूट जाता है। जिससे यमुना में आया पानी फसलों और घरों में घुस जाता है। बता दें कि रेत खनन के टकराव को लेकर पूर्व में झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव व पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रेत खनन को लेकर बिडौली व चौतरा क्षेत्र हमेशा सुर्खियों में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed