फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers remain silent on the issue of getting coins

सिक्के मिलने के मामले में ग्रामीणों ने साधी चुप्पी

Wed, 18 Nov 2020 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers remain silent on the issue of getting coins
सिक्के मिलने के मामले में ग्रामीणों ने साधी चुप्पी
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। खेड़ी खुशनाम में मिट्टी खोदाई के दौरान सोने-चांदी के मिलने के बाद मंगलवार को कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस मामले में ग्रामीणों ने भी चुप्पी साध ली है। जिस स्थान पर जेसीबी से खोदाई करते हुए सिक्के निकले थे, वहां पर मिट्टी को समतल कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को प्रशासन एवं पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।

चौसाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम में एक किसान के खेत में जेसीबी लगाकर मिट्टी खनन के दौरान सोने-चांदी के सिक्के निकले थे। गांव व क्षेत्र में खेत से सोने-चांदी के सिक्के निकलने की चर्चा फैलते ही भारी संख्या में लोग खेत पर पहुंच गए थे। कुछ ग्रामीणों ने सिक्के दिखाए। खोदाई में मिले सिक्के मुगलकालीन बताए गए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम के गांव पहुंचने की संभावना थी, लेकिन शाम तक भी कोई अधिकारी नहीं आया। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी। एडीएम अरविंद सिंह का कहना है कि मामले में एसडीएम ऊन को जांच करने के लिए कहा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed