{"_id":"f0ecf0e05b1d1a0f4d9d5d9a658fa2a9","slug":"villagers-performance-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का प्रदर्शन
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। झिंझाना के रामनगर से अपहृत युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित परिजनों ने युवती की बरामदगी की मांग करते हुए एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिजनों को एडिशनल एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
छह दिसंबर को झिंझाना के रामनगर से एक युवती घर से कूड़ा डालने के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि उसी समय चार युवकों ने युवती को कार में खींच लिया और ले गए। युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन दौडे़, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
पीड़ित परिजनों ने थाने में आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, आरोप है कि अभी तक युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिजन थाने में कई बार पहुंचे। पुलिस ने कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पर पहुंचे और युवती की बरामदगी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडिशनल एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया। एडिशनल एसपी ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सतबीर, पप्पू, सुशील पांचाल, प्रमोद, सुरेश, मंसूर मलिक, राजबीर आदि रहे।
जगदीश, कृष्णपाल आदि रहे।