फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of Kurmali staged a protest at the Superintendent Engineer's office.

Shamli News: कुरमाली के ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना

Sun, 07 Jul 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Kurmali staged a protest at the Superintendent Engineer's office.
शामली। ग्रामीणों के दो से लेकर चार माह के भेजे गए डेढ़ लाख रुपये तक के बिजली बिलाें के विरोध में शनिवार को कुरमाली गांव के ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया। जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कुरमाली गांव के काफी संख्या में ग्रामीण एसई कार्यालय पर पहुंचे। आरोप था कि ऊर्जा निगम ने गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों के एक से लेकर चार माह का बिजली बिल डेढ़ लाख रुपये तक का भेज दिया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बिल ठीक कराने के लिए जेई से लेकर एसडीओ, एक्सईएन के चक्कर काटकर थक चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत होकर वापस लौटे।
विज्ञापन

धरना देने वालों में जगबीर फौजजी, संजीव मलिक, सुरेशपाल, विजेंद्र मलिक, रमेश मुखिया, प्रवीण मलिक, दीपक कुमार आदि शामिल रहे। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed