फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers made aware to stop wastage of water

Shamli News: पानी की बर्बादी रोकने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 18 Jun 2023 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers made aware to stop wastage of water
-राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने कई गांवों में कराइ्र कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा कई गांवों में कार्यशाला कराई गई। इस दौरान टीम ने कहा कि जल बर्बादी को रोकने के लिए ग्रामीणों का जागरूक होना जरूरी है, क्योंकि आज सबसे अधिक पानी की बर्बादी गांवों में हो रही है। इसलिए उन्हें बेवजह पानी की बर्बादी करने से बचना चाहिए।

रविवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना के तहत नाला, सल्फा, डांगरौल आदि गांवों में कार्यशाला हुई। जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के मास्टर ट्रेनर विनीत भाटिया ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब हम पानी की बूंद-बूंद को तरसेंगे। जल स्तर कम हो रहा है और इसका कारण है ग्रामीण क्षेत्र में पानी की अधिक बर्बादी होना है। गांवों में पानी खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे पानी काफी देर तक बर्बाद होता है। इसके प्रति ग्रामीणों को जागरूक होना होगा और अपनी पीढ़ी की चिंता करते हुए पानी को बचाना होगा। उन्होंने ग्रामीणों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, जल जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए जल बचाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर नाहिद गजाला, मेघा, सागर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed