फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers blocked the road by parking an ambulance on the road

Shamli News: सड़क पर एंबुलेंस खड़ी कर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 20 Oct 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road by parking an ambulance on the road
कैराना। एक दिन पहले हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। मृतक का शव पीएम के बाद बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सड़क पर खड़ी करके जाम लगा दिया तथा प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने व जर्जर विद्युत लाइनें ठीक कराने के आश्वासन के बाद जाम खोला। धरने में बाद में भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान भी शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को ऊंचागांव निवासी मनोज (20) किसान महेंद्र शर्मा के खेत पर धान काट रहा था। अपराह्न करीब तीन बजे मनोज घर पर खाना खाने के लिए पैदल जा रहा था। इसी दौरान गांव के तालाब के निकट जर्जर नीचे झूलती हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मनोज की मौके पर मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ऊंचागांव बिजलीघर के सामने एंबुलेंस में मृतक के शव को रखकर सड़क पर जाम लगा दिया तथा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं भाजपा नेता मनीष चौहान भी ग्रामीणों के बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। मनीष चौहान ने फोन पर एसडीएम व कांधला एसडीओ से वार्ता की। बाद में एसडीएम स्वप्निल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य व विद्युत विभाग के एसडीओ कांधला मौके पर पहुंचे तथा भाजपा नेता मनीष चौहान से वार्ता की। इस दौरान विद्युत विभाग की ओर से पांच से सात लाख रुपये मृतक के परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से भी भाजपा नेता ने मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के मुआवजा देने एवं जर्जर विद्युत लाइन को ठीक करने के आश्वासन पर सवा चार बजे जाम खोला गया। इस दौरान ऋषिपाल नंबरदार, राजेश चौहान, जगरोशन चौहान, नरेश, ईश्वर सिंह, अल्ताफ, रामचंद्र, रविंद्र चौहान व रोशन आदि मौजूद रहे।

- बिजली विभाग को कोसते नजर आए भाजपा नेता

कैराना। ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता मनीष चौहान बिजली विभाग पर जमकर बरसे। उन्होंने मौके पर पहुंचे एसडीओ से कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर डिप्टी सीएम लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने को कह रहे हैं। लेकिन बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी समझ कर काम नहीं करेगा तो उसकी शिकायत में शासन को करेंगे।


- दरोगा पर भड़के भाजपा नेता

कैराना। जैसे ही ऊंचागांव की मुख्य सड़क जाम कर भाजपा नेता मनीष चौहान सैकड़ों ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे। तभी कुछ देर बाद की तितरवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अमरदीप भी पहुंच गए। जहां पर दरोगा ने पहुंचते ही भाजपा नेता एवं अन्य ग्रामीणों से पूछा कि जब हमने पोस्टमार्टम करा दिया है तो अब क्यों धरना दे रहे हो। जिसके बाद भाजपा नेता मनीष चौहान दरोगा पर भड़क गए। कुछ देर बाद वे शांत हुए। वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना से उन्होंने दरोगा की शिकायत की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed