फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villager's house attacked in Masura village, woman injured

मसूरा गांव में ग्रामीण के घर पर हमला, महिला घायल

Sat, 03 Oct 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villager's house attacked in Masura village, woman injured
झिंझाना क्षेत्रके गांव मसूरा में घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी प्रदीप कुमार - फोटो : SHAMLI
मसूरा गांव में ग्रामीण के घर पर हमला, महिला घायल
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मसूरा में एक व्यक्ति के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। विरोध में उतरे ग्रामीणों ने दो हमलावरों को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। बंधक बनाए गए लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। घटना के दौरान एक कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे मामले में अफसर स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
गांव मसूरा निवासी हारून ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे घर पर मौजूद था, तभी दो गाड़ियों में छह-सात लोग आए और उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में उनकी पत्नी रकीबा धारदार चीज लगने से घायल हो गई। उन्होंने पुलिस को हमले की सूचना दी। इस दौरान हमलावरों में से दो लोगों को उन्होंने पकड़ लिया। हारून के अनुसार पकड़े गए दोनों लोगों ने खुद को पुलिस कर्मी बताया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हमलावरों में गांव का एक व्यक्ति भी शामिल था। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, झिंझाना और कैराना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस घटना के दौरान मौके पर खड़ी एक कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। बताया गया कि हमलावर इसी कार से आए थे। हारून का कहना है कि इस घटना की तहरीर झिंझाना थाने में दी गई है।
विज्ञापन

एक पुलिसकर्मी के नाम बताई गई कार
गांव मसूरा में मौके पर खड़ी जिस कार का शीशा तोड़ा गया है वह एक पुलिसकर्मी के नाम बताई गई है। चर्चा है कि सादे कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मियों ने गांव में दबिश दी थी। उनके साथ गांव का ही एक व्यक्ति भी शामिल था, जिसे लेकर विरोध हो गया। उधर, झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार का कहना है कि मसूरा में दो पक्षों के विवाद की जानकारी मिली थी। इस मामले में पुलिस गांव में गई थी। घटना की जांच की जा रही है। उधर, एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। घटना की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन्होंने कहा...
गांव मसूरा में मारपीट और महिला के घायल होने का मामला जानकारी में आया है। मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

- उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी, सहारनपुर।

झिंझाना क्षेत्रके गांव मसूरा में मौके पर खडी क्षतिग्रस्त कार

झिंझाना क्षेत्रके गांव मसूरा में मौके पर खडी क्षतिग्रस्त कार- फोटो : SHAMLI

झिंझाना क्षेत्रके गांव मसूरा में घटना के बाद मौजूद पुलिस

झिंझाना क्षेत्रके गांव मसूरा में घटना के बाद मौजूद पुलिस- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed