{"_id":"56eb12544f1c1b56258b4b68","slug":"village-heads-on-the-performance-of-the-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ग्राम कुरमाली के प्रधान के पति और पूर्व प्रधान को हमले के मामले में नामजदगी कराने को लेकर प्रधानों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधानों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच के बाद प्रधानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को शामली ब्लाक क्षेत्र के प्रधान संगठन अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र के नेतृत्व में विभिन्न गांवों के प्रधान एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को गांव कुरमाली के एक व्यक्ति ने कुरमाली के ग्राम प्रधान के पति प्रदीप तथा पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ बाबरी थाने में हमले की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति पूर्व में भी रंजिशन झूठी रिपोर्ट दर्ज करा चुका है, जिसके चलते उससे सभी ग्रामीण परेशान हैं। एसपी से मांग की गई कि उक्त मामले में नामजद प्रधान के पति और पूर्व प्रधान का नाम निकलवाया जाए। एसपी विजय भूषण ने कहा कि वह सीओ से इसकी जांच कराएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान उदयवीर, बाबूराम, सरवीर, विपिन राणा गोहरनी, सुशील, जितेंद्र, सोमपाल, संजीव राठी, करणवीर, नरेंद्र, धर्मेंद्र और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिल्ली में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गए किसान
शामली। किसानों की समस्याओं को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान दिल्ली रवाना हो गए। वहां पर गन्ना भुगतान, बिजली विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न तथा अन्य मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
बृहस्पतिवार को शामली जिले से किसानों की दो बसें दिल्ली के लिए जंतर मंतर के लिए रवाना हुई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पवार, विनोद निर्वाल, देशपाल सिंह, मास्टर जाहिद, पदम सिंह, ओमवीर सिंह, अक्षय राणा, राजवीर, धीरज, प्रदीप त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद तोमर आदि लोग रवाना हुए। प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज किसानों का उत्पीड़न हो रहा है।
सत्ताधारी दल चीनी मिल मालिकों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई हैं, जबकि प्रदेश का किसान बुरी तरह त्रस्त हैं। चीनी मिलों पर करोड़ों रुपया बकाया है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को अपने बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी के खर्च तक की चिंता सता रही है। ऊपर से बिजली विभाग बकायादारी को लेकर किसानों को नोटिस भेज रहा है तथा मुकदमे दर्ज करने के साथ ही समन शुल्क के रूप में मोटी रकम मांगी जाती है।