फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Viewed by visiting villages reality of toilets

गांवों में जाकर देखी शौचालयों की हकीकत

Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Viewed by visiting villages reality of toilets
Sanitation Mission UP - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। उप्र स्वच्छता मिशन के निदेशक एवं सीएम के सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि खुले में शौच मुक्त अभियान में अफसर ढ़िलाई न बरतें। अभियान से जुड़ने के लिए  ग्रामीणों को जागरूक करें। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने शामली ब्लाक के भैंसवाल, फतेहपुर और थानाभवन ब्लाक के बाबरी गांवों का दौरा किया। घर-घर जाकर स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों, गलियों की स्वच्छता का जायजा लिया। भैंसवाल  गांव में कोमल पत्नी वेदपाल, शिमला पत्नी सतवीर, गीता पत्नी प्रद्युमन, शिमला पत्नी अजेंद्र के शौचालयों का जायजा लिया। गांव की निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रवेश कुमार से खुले में शौच मुक्त अभियान की गांव की स्थिति की जानकारी ली। 
विज्ञापन


गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो के शौचालय का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों की खुली बैठक में समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने गांव के नाले को पक्का कराने की मांग रखी। डीएम ने बताया कि नाले के लिए धनराशि उपलब्ध होने पर निर्माण कराया जाएगा। बीडीओ प्रवीण कुमार, एडीओ पंचायत बिजेंद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान नवीन कुमार, प्रेमपाल पंवार, संजय शर्मा, विनोद कुमार, अनुज, उपेंद्र, जितेंद्र, नीरज कुमार शर्मा, अमित कुमार, अनिरुद्ध, अनुज खैवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे उन्होंने शामली ब्लाक के फतेहपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता मिशन के तहत गांव की कृष्णा, राजवीरी, कुसुम, दीपा, लोकेश काजल आदि के शौचालयों को देखा। प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह ने हैंडपंपों के प्रदूषित पानी, बारातघर निर्माण कराने, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, दवाई न उपलब्ध होने की जानकारी दी। सचिव ने थानाभवन ब्लाक के बाबरी गांव में खुले में शौच मुक्त के लिए लोगों को प्रेरित किया। 


डीएम, सीडीओ, निवर्तमान सीडीओ विनोद सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार ग्राम प्रधान अनंगपाल सिंह एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पूर्व बनत लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में स्वच्छता मिशन की समीक्षा की। 2012-13, 14-15 शौचालयों की प्रगति की जानकारी ली। जिले में 22  शौचालयों का निर्माण कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed