{"_id":"5e122eb58ebc3e87ef0a9346","slug":"video-of-the-fight-went-viral-accused-arrested-shamli-news-mrt462297983","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कांधला में सीएचसी के पास चाय की दुकान में मारपीट करता युवक।
- फोटो : SHAMLI
कांधला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट चाय की दुकान करने वाले दुकानदार के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा निवासी जाहिद अस्पताल परिसर के बाहर चाय की दुकान करता है। आरोप है कि कस्बे के इदरीश बेग विहार कालोनी निवासी व्यक्ति पर चाय के कुछ रुपये हो गए थे। रविवार को पीड़ित दुकानदार ने जब आरोपी युवक से अपने रुपयों की मांग की तो आरोपी युवक ने दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट का दृश्य पास खड़े किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी अकबर को अस्पताल मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है।
संदिग्ध हालात में युवती लापता
कांधला। शनिवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर से बाहर गई थी। परिजनों का कहना है कि जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तो उसकी तलाश शुरू की। मगर उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर पहुंचकर युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से युवती को बरामद करने की मांग की है।