फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of sanitation workers working in the fields of Nagar Panchayat president went viral

Shamli News: नगर पंचायत अध्यक्ष के खेतों में काम करते हुए सफाई कर्मियों का वीडियो वायरल

Wed, 14 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Video of sanitation workers working in the fields of Nagar Panchayat president went viral
नगर पंचायत कार्यालय एलम। - फोटो : SHAMLI
नगर पंचायत अध्यक्ष के खेतों में काम करते हुए सफाई कर्मियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन

शामली, कांधला। नगर पंचायत एलम की बेपटरी सफाई व्यवस्था के बीच सफाई कर्मियों का नगर पंचायत अध्यक्ष के खेत पर काम करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे कस्बा वासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने डीएम से सफाई कर्मियों को कस्बे की सफाई के लिए नियुक्त करने की मांग की है।
नगर पंचायत एलम में काफी दिन से कस्बे के सफाई कर्मी पालिकाध्यक्ष के आवास में और खेतों पर निजी कार्य करने में व्यस्त हैं। लोगों के बार-बार शिकायत करने बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मियों के पालिका अध्यक्ष के निजी कार्यों में लगे होने के कारण गंदगी फैली है। नालियों की सफाई नहीं होती है। बरसात के दिनों में नाला-नालियां गंदगी के अटे होने से जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

- यह कहते हैं कस्बावासी
कस्बे में सफाई कर्मी वार्ड में सफाई कार्य न करके पालिकाध्यक्ष के निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं। वार्ड में सफाई के लिए शासन से ये लोग नियुक्त किए गए हैं। सफाई कर्मियों का प्रयोग कस्बे में सफाई के लिए होना चाहिए निजी कार्य करना गलत है। - कृष्णपाल पंवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी पालिका अध्यक्ष के निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं। कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लगातार गंदगी जमा रहने से कस्बे में बीमारी फैलने का डर बना रहता है। कई बार इस प्रकरण में अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।- नवराज पंवार।
शासन से जो व्यक्ति जिस कार्य के लिए नियुक्त किया जाता है उसका प्रयोग उसी काम के लिए होना चाहिए, लेकिन यहां पर पालिकाध्यक्ष अपने अधिकार का गलत प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें कस्बे की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट है। - मनीष पंवार।
टाऊन में कस्बे के लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की है लेकिन शिकायत के बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कस्बे के लोगों ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है ताकि कस्बे में सफाई व्यवस्था सुचारु हो सके। -बिट्टू पंवार।
नगर पंचायत की ओर से कस्बे में घूमने वाले बेहसहारा गोवंशों के लिए चारे की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए किसी कर्मचारी ने कोई कार्य किया होगा। निजी कार्य में किसी सफाईकर्मी को नहीं लगाया गया। चुनाव के समय कुछ लोग बेवजह के मामलों को तूल दे रहे हैं। - दीपा पंवार, चेयरपर्सन, एलम।

वीडियो के बारे में जानकारी नहीं
अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार भास्कर का कहना है कि ऐसा कोई वीडियो जिसमें सफाई कर्मी पालिकाध्यक्ष के निजी कार्य कर रहे हों उनके सामने नहीं आया है। अगर कोई इस तरह का प्रकरण पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

नगर पंचायत कार्यालय एलम  से संबंधित परिचर्चा फोटो  कृष्णपाल पंवार।

नगर पंचायत कार्यालय एलम से संबंधित परिचर्चा फोटो कृष्णपाल पंवार।- फोटो : SHAMLI

नगर पंचायत कार्यालय एलम  से संबंधित परिचर्चा फोटो मनीष पंवार।

नगर पंचायत कार्यालय एलम से संबंधित परिचर्चा फोटो मनीष पंवार।- फोटो : SHAMLI

नगर पंचायत कार्यालय एलम से संबंधित परिचर्चा फोटो बिट्टू पंवार।

नगर पंचायत कार्यालय एलम से संबंधित परिचर्चा फोटो बिट्टू पंवार।- फोटो : SHAMLI

नगर पंचायत कार्यालय एलम  से संबंधित परिचर्चा फोटो नवराज पंवार।

नगर पंचायत कार्यालय एलम से संबंधित परिचर्चा फोटो नवराज पंवार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed