{"_id":"669df5880a75409a05078b4f","slug":"video-of-open-kissing-went-viral-at-nauchandi-fair-meerut-administration-maintained-silence-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लीलता की हदें पार: मेरठ के नाैचंदी मेले में ओपन किसिंग का वीडियो वायरल, प्रशासन ने साध ली चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लीलता की हदें पार: मेरठ के नाैचंदी मेले में ओपन किसिंग का वीडियो वायरल, प्रशासन ने साध ली चुप्पी
Mon, 22 Jul 2024 11:32 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो,मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो,मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:32 AM IST
सार
सांप्रदायिक साैहार्द के प्रतीक मेरठ के नाैचंदी मेले में शनिवार को अश्लीलता की सारी हदें पार होती नजर आईं। यहां एक युवक और युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। वहीं हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मेले में युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौचंदी मेले में सेल्फी प्वाइंट पर युवक-युवती की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो शनिवार की बताई जा रही है। लोगों ने इसके विरोध में नौचंदी थाने का घेराव किया। प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
इस प्रकरण को लेकर हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही नौचंदी थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर नौचंदी से कहा कि मेले में मंदिर बना हुआ है। यहां पर अश्लील हरकतें युवक-युवती कर रहे हैं। इससे मेले में आने वाले लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Jayant Chaudhary: कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों के नाम लिखे जाने के फैसले पर बोले, कुर्ते पर भी नाम लिखवा लें?
विज्ञापन
सचिन सिरोही ने कहा कि काफी संख्या में नौचंदी थाने में फोर्स लगा हुआ है, इसके बावजूद ऐसी हरकत होना शर्मनाक है। सेल्फी प्वाइंट वाले के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी युवक-युवती को जेल भेजा जाना चाहिए। नौचंदी पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।