{"_id":"5fb2bf908ebc3e91b537e9f3","slug":"video-of-bullying-munshi-goes-viral-shamli-news-mrt511201159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी को धमकाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंशी को धमकाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
मुंशी को धमकाने का वीडियो वायरल
शामली। सोशल मीडिया पर झिंझाना थाना प्रभारी का कार्यालय के मुंशी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। एक मिनट तीन सेकेंड की वीडियो में थाना प्रभारी कार्यालय में तैनात मुंशी (कर्मचारी) पर बिगड़ते हुए कह रहे हैं कि वह अभी अभी आकर खड़े हुए हैं और मुंशी ने उनकी लोकेशन थाने पर बता दी थी। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो संज्ञान में आया है। यह वीडियो थाना झिंझाना से संबंधित है, जिसमें थाना प्रभारी सर्वेश कुमार द्वारा कार्यालय में नियुक्त कर्मचारी के संबंध में टिप्पणी किया जाना पाया गया है। प्रभारी निरीक्षक झिंझाना सर्वेश कुमार का स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।