फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of BJP leader went viral, report filed

Shamli News: भाजपा नेता का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Video of BJP leader went viral, report filed
शामली, थानाभवन। गोमाता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री राव इफ्तेखार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता की गोमाता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिस पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी द्वारा दी गई तहरीर पर थानाभवन पुलिस ने राव इफ्तेखार और उसके कुछ दोस्तों के खिलाफ समाज में द्वेष भावना फैलाने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राव इफ्तेखार और कस्बे के ही इसरार के बीच 19 जुलाई को मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बीच भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री राव इफ्तेखार ने शामली में प्रेस वार्ता करते हुए एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इफ्तेखार द्वारा गोमाता पर विवादित टिप्पणी की गई है। जिस पर संज्ञान लेते हुए कस्बे के ही हिंदू संगठन कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह द्वारा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। भवन चौकी इंचार्ज एसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री राव इफ्तेखार का कहना है कि वायरल वीडियो उनका नहीं है। चाहे कहीं भी जांच कराई जा सकती है। उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed