फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of a fight between policemen goes viral

पुलिसकर्मियों में मारपीट का वीडियो वायरल

Sat, 24 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Video of a fight between policemen goes viral
चौसाना। चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब तीस सेेकेंड के वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में तथा तीन सादे कपड़ों में हैं। इस मामले में एसपी ने सीओ कैराना को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चौसाना पर तैनात सिपाहियों में आपसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि पुलिस कार्यालय के भीतर मुंशी के साथ एक सिपाही किसी आरोपी को छोड़ने को लेकर भिड़ गया। बताया जा रहा है कि सिपाही के कहने के बावजूद मुंशी ने आरोपी को छोड़ा नहीं था। इसे लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। वीडियो में चार पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं, जिनमें एक वर्दी में तथा तीन सादे कपड़ों में हैं। भिड़ रहे दो पुलिस कर्मियों को दूसरे दो पुलिसकर्मी छुड़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। एसपी नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीओ कैराना जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed