फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Victory Square horrific collision of two trucks

विजय चौक के पास दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत

Wed, 11 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 11 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Victory Square horrific collision of two trucks
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विजय चौक के पास शामली-कैराना रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चालक और हेल्पर घायल हो गए। इस दौरान एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने दोनों कसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात एक ट्रक संख्या एचआर 58-8230 कैराना की ओर से शामली आ रहा था। जब वह शहर के विजय चौंक पर पहुंचा तभी कोहरे के चलते कैराना की ओर जा रहे एक ट्रक  संख्या यूके 4 सी-9670 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान एक ट्रक वहां पर अरविंद की दुकान में घुस गया। हादसे में एक ट्रक का चालक और हेल्पर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने ट्रक से दोनों को बाहर निकाला और निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में अरविंद नामक व्यक्ति की फलों की दुकान को भी नुकसान हुआ। इस घटना से मंगलवार को कुछ देर के लिए जाम की भी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में तीन घायल 
शामली। इनाम निवासी आर्यपुरी बाइक पर मंगलवार शाम कैराना किसी काम से आ रहा था। जैसे ही वह कैराना रोड पर पशु पैठ के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इस दौरान क्षेत्र में एसडीएम एमपी सिंह और सीओ उपेंद्र कुुमार यादव ने गाड़ी रोककर घायलोें को अस्पताल भिजवाया। उधर, मोहल्ला रामशाला निवासी कार्तिक मित्तल पुत्र दीपक मित्तल, छह वर्ष निवासी मोहल्ला रामशाला अपनी गली में खेल रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed