फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vice President awarded gallantry medal to BSF commandant resident of Kairana

Shamli News: कैराना निवासी बीएसएफ कमांडेंट को उपराष्ट्रपति ने वीरता मेडल से नवाजा

Fri, 26 May 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vice President awarded gallantry medal to BSF commandant resident of Kairana
कैराना निवासी बीएसएफ कमांडेंट को दिल्ली में वीरता मेडल से सम्मानित करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड
फोटो
विज्ञापन

- आतंकवादी, नक्सली व ड्रग्स तस्करी प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के दौरान किया था उत्कृष्ट कार्य
- बीएसएफ की 166 वीं बटालियन राजस्थान रामगढ़ के जैसलमेर में हैं पोस्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कैराना निवासी बीएसएफ कमांडेंट वीरेंद्र पाल सिंह को आंतकवादी, नक्सली एवं ड्रग्स तस्करी प्रभावित क्षेत्रों में किए गये उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उपराष्ट्रपति ने वीरता मेडल देकर सम्मानित किया।
कैराना नगर के मोहल्ला गुंबद निवासी वीरेंद्र पाल सिंह राजस्थान रामगढ़ के जैसलमेर में बीएसएफ की 166 वीं बटालियन में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनकी वशिष्ठ सेवाओं को देखते हुए उन्हें वीरता मेडल देकर सम्मानित किया। कमांडेंट वीरेंद्र पाल सिंह के बड़े भाई योगेंद्र पाल सिंह कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1996 में राष्ट्रीय स्तर की सीपीओ की परीक्षा पास कर वीरेंद्र पाल सिंह बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर भर्ती हुए थे। फिलहाल वह राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ के कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। उनके पिता स्व. भगवत सिंह चकबंदी विभाग के कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि उनके भाई की पहली पोस्टिंग नक्सली प्रभावित क्षेत्र त्रिपुरा में हुई थी। जिसके बाद आतंकवादी प्रभावित श्रीनगर में तैनाती हुई। वहीं पश्चिम बंगाल के ड्रग्स तस्करी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहे। ड्रग्स एवं हथियार तस्कर प्रभावित पाकिस्तान बॉर्डर फिरोजपुर (पंजाब) में तैनाती रहीं। उन्होंने तीन बार खुद आग्रह कर कश्मीर में आतंकवादी प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर आतंकवादी क्षेत्र बांदीपोरा में रहते हुए उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। जिसको देखते हुए तत्कालीन गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने वीरेंद्र पाल सिंह को विशिष्ट सेवा मेडल देकर सम्मानित किया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति ने मेडल देकर सम्मानित किया गया था। उनकी विशिष्ट सेवाओं को देखते हुए बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनको वीरता मेडल देकर सम्मानित किया हैं। जिससे कैराना नगर सहित उनके परिवार में हर्ष का माहौल हैं।

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में की थी इंटर की पढ़ाई
बीएसएफ कमांडेंट वीरेंद्र पाल सिंह ने कैराना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की थी। एक छोटे से कस्बे से निकलकर बीएसएफ कमांडेंट के पद पर तैनात रहते हुए वीरेंद्र पाल सिंह ने कैराना का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed