फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   VHIM officials filed a complaint against MP Rahul Gandhi

Shamli News: विहिम के पदाधिकारियों ने की सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 07 Jul 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
VHIM officials filed a complaint against MP Rahul Gandhi
शामली। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियो ने संसद में प्रतिपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी पंकज वालिया ने बताया विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया गया है। उन्होंने बताया कि सांसद राहुल गांधी एक जुलाई को लोकसभा में दिए बयान में हिंदुओं को हिंसक बताया। इसे लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। विहिम के पदाधिकारियों ने पुलिस से सांसद राहुल गांधी पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान उनके साथ महासंघ जिलाध्यक्ष रविंद्र कालखंडे, आशीष वर्मा, प्रदीप मलिक आदि मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि विहिम पदाधिकारियों ने सांसद राहुल गांधी के बयान संबंधी शिकायती पत्र दिया है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व संगठन की बैठक नया बाजार स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में सांसद राहुल गांधी के बयान की निंदा की गई थी। इस दौरान आशीष मलिक, प्रदीप मलिक, शुभम रंगीला, आशीष चौधरी, कन्हैया राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed