{"_id":"57f15d3b4f1c1b8c61574d70","slug":"veterans-like-gods-to-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग हमारे लिए देवी-देवता के समान, सम्मान बहुत जरूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग हमारे लिए देवी-देवता के समान, सम्मान बहुत जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 03 Oct 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
cultrual
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल द्वारा आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बुजुर्ग देवी-देवता के समान हैं। इनका सम्मान बहुत जरूरी है।
रविवार को श्री हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारात घर में वरिष्ठ नागरिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पंजोखरा गांव के एक मात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पल्टू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, चंद्रवीर सिंह अतिथि रहे। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व पूर्व मंत्री एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह राजनीति में आगे आए हैं। 90 साल से अधिक बुजुर्ग भागमल, नारायण दास गुप्ता, श्रीभगवान, कुष्ण कुमार को सम्मानित किया गया।
अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पल्टू सिंह समेत 1100 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह शर्मा, महेश शर्मा, सरदार राजेंद्र सिंह, समेत अन्य नागरिकों का सहयोग रहा। संचालन नगरपालिका के पूर्व सदस्य राजीव मलिक ने किया।