फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Very shy is Jija, do not even speak in Phalgun

बहुत शर्मीला है जीजा, ये फाल्गुन में भी न बोले

Wed, 08 Mar 2017 11:56 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Very shy is Jija, do not even speak in Phalgun
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भारत विकास परिषद महान के तत्वावधान में होली मिलन व कवि सम्मेलन में हास्य कवि बलवीर खिचड़ी ने हंसी के फव्वारे बरसाए।  शहर के  कैराना रोड गगन गार्डन में आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य कवि बलवीर खिचड़ी ने बाबा रामदेव के योग पर आधारित हास्य व्यंग सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


उनकी हास्य कविता नेताओं के घर में संसद, संसद में  परिवार मुबारक होली का त्योहार मुबारक, रंगों की बौछार मुबारक।  कवि सम्मेलन में हल्की बूंदाबांदी के बीच श्रोता जमे रहे।  प्रसिद्ध युवा कवयित्री शुभम त्यागी ने होली पर कविता यूं पढ़ी-  होली संग खेलूं जीजा रे, बहुत शर्मीला है जीजा ये फाल्गुन में भी न बोले, लगा के होठ पे ताले, ये अपने होंठ न खोले।  
विज्ञापन


सोलहवा साल है मेरा मचलते हैं सभी मुझ पर, मगर ये कैसा लल्लू है इसका मन नहीं डोले ।  प्रसिद्ध कवि पंकज प्रखर की कविता- लाई रंगों का मै थाल होली खेलो रे जीजा, साज पर सुन तेरी आवाज मन रवि शंकर  हो गया तन  बिरजू महाराज ने रंग जमा दिया। इस मौके पर परिवारों की ओर से बास्केट बाल कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस डांस  प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्ने मुन्ने बच्चों ने गीत प्रस्तुत करके होली की  पिचकारी जीती। बापू मेरी सेहत के लिए हानिकारक है, गीत पर सभी झूम उठे। समारोह का संचालन मुकेश कुमार एडवोकेट व शुभ त्यागी ने किया। इस मौके पर सदर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, विशेष अतिथि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विनीत संगल, श्रीपाल गोयल, निखिल जैन, अतुल गर्ग, श्याम कुच्छल, श्यामलाल एडवोकेट, हिमांशु बंसल, रजत बंसल, गिरधारी लाल नारंग, अनुराग गोयल, सचिन सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed