फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Verification of sites to five votable

पांच तक करें मतदेय स्थलों का सत्यापन

Wed, 23 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 23 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। डीएम ओपी वर्मा ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन 5 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि   एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को पोलिंग स्टेशन का नजरी नक्शा,  दूसरा पोलिंग स्टेशन की फोटोग्राफ चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पोलिंग स्टेशन जीर्ण-शीर्ण अथवा संकटपूर्ण स्थिति, क्या मतदाताओं को मतदेय स्थल पहुंचने के लिए दो किमी से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, मतदेय स्थल के प्रवेश एवं निकास के लिए अलग अलग दरवाजे, मतदेय स्थल की सूची में मतदेय स्थल के इलाकों को सही प्रकार से उल्लिखित कर जो भी कोई आपत्ति हो उसे 25 मार्च तक निर्वाचन कार्यालय में भेज दें, ताकि विधानसभा क्षेत्र चुनाव में कोई समस्या न हो ।
विज्ञापन


एडीएम भरत पांडेय ने विधान सभा चुनाव में मतदेय स्थलों पर रैम्प की व्यवस्था,  शौचालय, पीने का पानी, फर्नीचर, बिजली की सुविधा तथा धूप और वर्षा से बचाव के लिए टीन शेड की व्यवस्था के निर्देष दिए। उन्होंने मतदेय स्थल पर टेलीफोन दिए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान,  ऊन एसडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम  कैराना इन्द्रसेन यादव, बीएसए राजदेव सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह, तहसीलदार सदर वीरेंद्र मित्तल, तहसीलदार ऊन मदनलाल राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed