फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Verification of list of members of sugarcane committees started

गन्ना समितियों की सदस्यों की सूची का सत्यापन शुरू

Thu, 09 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Verification of list of members of sugarcane committees started
शामली। जिले में गन्ना सहकारी समिति के चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर समितियों के सदस्यों का सुपरवाइजरों द्वारा सत्यापन शुरू हो गया है। सत्यापन के दौरान सुपरवाइजर की टीम सदस्यों की सूची तैयार करके समितियों को सौंपेंगी।
विज्ञापन

जिले की गन्ना सहकारी समितियों के डेलीगेट डायरेक्टर एवं सभापति और उपसभापति का कार्यकाल गत 9 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। समितियों के चुनाव संपन्न कराने के लिए शासन आयोग ने अगस्त के प्रथम सप्ताह तक संपन्न कराने के लिए आदेश दिए हैं। समिति के डेलीगेट डायरेक्टर, सभापति उपसभापति के चुनाव संपन्न कराने के तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समितियों के किसान सदस्यों की सूची फीड कर आयोग की साइट पर डाल दी है। समिति की ओर से सदस्यों की सूची का सत्यापन करना शुरू कर दिया गया है। सदस्यों में मृतक और भूमिहीन सदस्यों को निरस्त किया जा रहा है। शामली गन्ना समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि सत्यापित सूची 15 जुलाई तक तैयार हो जाएगी। चार अगस्त से पूर्व समिति के सदस्यों की अनंतिम सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार एक समिति में 13 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित किए गए है। जिनमें 12 सर्किल क्षेत्र एक शासन से नामित होगा।
विज्ञापन

समितियों की सर्किल घट बढ़ सकता है
शामली। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले की गन्ना समिति की सर्किल चुनाव के लिए घट बढ़ सकता है। जिले में शामली गन्ना समिति में 14, ऊन में 11, थानाभवन में सात सर्किल में चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें शासन से एक डायरेक्टर नामित हुए थे। जिसमें शामली 15, ऊन 12, थानाभवन आठ सर्किल है। आयोग के निर्देश पर इस बार 12 सर्किल पर समिति के डायरेक्टरों का चुनाव संपन्न होना है। आयोग के निर्देश पर शामली में आयोग के निर्देश पर दो सर्किल कम होगी। ऊन और थानाभवन गन्ना समिति में सर्किल बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना समितियों की सर्किल संख्या और किसान सदस्यों की सूची
गन्ना समितियां सदस्य सर्किल क्षेत्र निवर्तमान चेयरमैन
शामली 75 हजार 15 मनोज कुमार
थानाभवन 23 हजार 150 8 अशोक चौधरी
ऊन 19 हजार 187 12 कटार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed