फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles will run on the new bridge of Yamuna in a month

एक माह में यमुना के नए फोरलेन पुल पर दौड़ेंगे वाहन

Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on the new bridge of Yamuna in a month
कैराना में यमुना नदी पर बनाया जा रहा फोरलेन पुल। - फोटो : SHAMLI
एक माह में यमुना के नए पुल पर दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

कैराना। 60 के दशक में यूपी और हरियाणा की सीमा पर यमुना नदी पर पुल बनाया गया था। यह पुराना पुल संकरा है और अब जर्जर हो गया है। एनएच-709 एडी बनाने वाली कंपनी यमुना नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण तेज गति से करा रही है। एक माह में नए पुल पर वाहन दौड़ते नजर आएंगे।
60 के दशक में यूपी हरियाणा सीमा पर यमुना नदी के ऊपर करीब 50 लाख की लागत में पुल बनाया गया था। 70 के दशक में एक पिलर धंस जाने के कारण पुल करीब दो माह तक बंद रहा था। इस दौरान यमुना नदी में पीपे का अस्थायी पुल बना कर वाहन निकाले गए थे। पुराना पुल अब जर्जर हालत में पहुंच गया है। वहीं, पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच-709 एडी का निर्माण जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड करा रही है। यह हाईवे सितंबर से पहले ही तैयार होने की संभावना है। इसके साथ ही यमुना नदी के पुराने पुल के बराबर में ही नए फोरलेन पुल का निर्माण कार्य भी तेज गति के साथ चल रहा है। पुल की एक साइड की ग्राउंड तो पूरी बन कर तैयार हो गई और दूसरी साइड की ग्राउंड पर भी 20 प्रतिशत कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

यह नया फोरलेन पुल 510 मीटर लंबा होगा। पुल 32 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। एक साइड 16 फीट की होगी, जिसमें से तीन फीट का फुटपाथ होगा। पुल की दोनों साइडों के नीचे 12-12 पिलर बनाए गए हैं। पुल की हरियाणा व यूपी साइड में हाई मॉस्ट लाइट लगाई जाएंगी। पुल का निर्माण कर रही जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर वरुण धवन ने बताया कि एक माह के अंदर नए पुल की एक साइड वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। जबकि दूसरी साइड का काम पूरा होने में करीब तीन माह लगेंगे। पुल निर्माण के लिए 70 श्रमिक दिन रात काम कर रहे है। नया पुल बनने के बाद हरियाणा सीमा पर अक्सर लगने वाले वाहनों के जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed