फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles carrying raw materials got stuck due to road closure

Shamli News: मार्ग बंद होने से कच्चे माल के वाहन अटके

Wed, 16 Jul 2025 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying raw materials got stuck due to road closure
शामली। कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन ने कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों को बड़ा झटका दिया है। 150 में से सिर्फ 15 औद्योगिक इकाइयों को ही पास मिल पाए हैं, जिससे बाहर से कच्चा माल आना बंद हो गया है। तैयार माल का उठान भी नहीं हो पा रहा, जिससे इकाइयों में स्टॉक बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव अशोक बंसल ने बताया कि दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु जैसे राज्यों से आने वाला माल ट्रक रुकने से अटक गया है। रात्रि 12 से 4 बजे तक ही परमिट वाहनों को एंट्री दी जा रही है, जो अपर्याप्त है। पूर्व चेयरमैन आशीष जैन ने कहा कि रिम बनाने वाली इकाइयों का फरीदाबाद से आने वाला माल बंद है, जिससे उत्पादन ठप होने की नौबत है। आईआईए सदस्य अनुज गर्ग ने आशंका जताई कि अगर यही स्थिति रही तो अगला सप्ताह कई यूनिटों के लिए बंदी ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed