फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles are parked haphazardly on the roadside, causing traffic jams

Shamli News: सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े कर रहे वाहन, लग रहा जाम

Thu, 07 Nov 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are parked haphazardly on the roadside, causing traffic jams
शामली। यातायात माह चल रहा है। यातायात माह में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़े करने के कारण विभिन्न स्थानों पर जाम लग रहा है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने में नाकाम है।
विज्ञापन

स्थान : फव्वारा चौक
यहां पर पुलिस यातायात व्यवस्था संभाल रही थी। जबकि चालकों ने कार और बाइक को सड़क पर ही खड़ा किया हुआ था, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
स्थान : कैराना
यहां पर भी कई लोगों ने सड़क पर ही बाइक से लेकर कार को खड़ा किया हुआ था, जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी थी। हालांकि, दुकानदार चालकों से वाहनों को सड़क से अलग खड़ा करने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

स्थान : धीमानपुरा रेलवे फाटक
सहारनपुर के लिए ट्रेन जाने के बाद ई-रिक्शा को सड़क पर जगह जगह खड़ी करने के कारण जाम लगा था, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
स्थान : बड़ा बाजार
यहां पर सड़क के किनारे ही बाइक खड़ी की गई थी। ई रिक्शा चालक भी बीच रास्ते में ही यात्रियों को उतार रहे थे।
स्थान : एमएसके रोड



यहां पर सड़क किनारे पर ही कार और अन्य वाहन खड़े हुए थे, जिसके कारण यहां पर आए दिन जाम लगता है।
- ई-रिक्शा चालकों पर नहीं लग पा रहा अंकुश
शहर के विभिन्न स्थानों पर चालक जब चाहे, जहां चाहे ई रिक्शा को सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिसके कारण जाम लगता है। विभागीय अधिकारियों ने कलर कोडिंग सिस्टम से ई रिक्शा चलवाने का प्लान तैयार किया था, जिसे अभी तक अमल में नहीं लाया जा सका है। यही नहीं, ई रिक्शा के रूट भी निर्धारित नहीं किए गए है। ऑटो के रूट निर्धारित किए गए थे मगर वह मनमाने रूट पर ही ऑटो को दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यातायात माह में 330 का किया चालान
यातायात निरीक्षक प्रवेश कुमार का कहना है कि यातायात माह में अभी तक 330 वाहनों का चालान किया जा चुका है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed