फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicle hits electric poles, supply halted for 16 hours

Shamli News: वाहन ने विद्युत पोलों में मारी टक्कर, 16 घंटे आपूर्ति रही ठप

Thu, 14 Mar 2024 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hits electric poles, supply halted for 16 hours
शामली। क्षेत्र के गांव कसेरवा में एक वाहन ने छह विद्युत पोलों में टक्कर मार दी, जिससे आधे से अधिक शहर की विद्युत आपूर्ति करीब 16 घंटे तक बाधित रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन पीने के पानी के लिए भी लोग हैंड पंपों पर खड़े नजर आए। विद्युत कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति को सुचारू किया।
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब 3 बजे किसी अज्ञात वाहन ने क्षेत्र के गांव कसेरवा में करीब 6 विद्युत पोलों में टक्कर मार दी। इससे आधे से अधिक शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते सुबह के समय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग पीने के पानी के लिए भी परेशान नजर आए। मोहल्लों में लगे हैंडपंपों पर लोगों की लाइनें लग रही। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया। करीब 16 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एक्सईएन विनोद कुमार का कहना है कि विद्युत पोल में टक्कर के कारण आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन

....
देर शाम तक छाया रहा अंधेरा
बिजली गुल होने के कारण बाजारों में देर शाम तक अंधेरा छा गया था। दुकानों, मकानों और प्रतिष्ठानों पर रखे इंवर्टर फेल हो गए। सबसे ज्यादा परेशानियां प्राइवेट अस्पतालों में हुई, जहां बिजली गुल रहने से मरीज अंधेरे में रहे और दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जेई अनिल पटेल ने थाना आदर्शम डी पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालते हुए आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed