फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicle collision, driver killed

वाहनों की भिड़ंत, चालक की मौत

Tue, 03 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 03 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collision, driver killed
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली सहारनपुर मार्ग पर तेज गति से जा रहे छोटा हाथी की सामने खड़ी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, छोटा हाथी में अवैध शराब भरी हुई थी।
विज्ञापन


गांव गोगवान निवासी अहसान (25) अपने साथी गांव के ही आसिफ के साथ छोटा हाथी लेकर थानाभवन की ओर जा रहा था। जब वह शामली सहारनपुर रोड पर साईंधाम के पास पहुंचे, तो सामने खड़ी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। तेज गति होने के कारण छोटा हाथी के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आसिफ घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहंुची और शव को कब्जे में ले लिया। घायल आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक फरार हो गया। उधर, आदर्श मंडी एसओ अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। जिसके चलते शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। छोटा हाथी में हरियाणा मार्का शराब भरी हुई थी। हादसे के बाद शराब की पेटियां भी सड़क पर फैल गई। जिस कारण शराब का सही आकलन नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed