{"_id":"63fb3f17ec1629f8de003c0d","slug":"vanshika-first-in-800-meters-race-shamli-news-c-14-1-134125-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वंशिका 800 मीटर दौड़ में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वंशिका 800 मीटर दौड़ में प्रथम
Mon, 27 Feb 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में रविवार को छठी यूपी स्टेट यूथ चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए प्रतिभाग करेंगे।
एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। चयनित खिलाड़ी सीधे राज्य स्तर के लिए दो और तीन मार्च को प्रयागराज, कौशांबी, लखनऊ, गाजियाबाद आदि जिलों में प्रतिभाग करेंगे। निपम चौहान ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम, मनु ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निधि ने 400 मीटर में प्रथम, खुशी ने 1500 मीटर में प्रथम, 100 मीटर में विवेक प्रथम, 400 मीटर में आशु प्रथम, 800 मीटर में अंकुर प्रथम, 1500 मीटर में सुमित कुमार ने प्रथम, सागर कुमार ने द्वितीय और रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद में विकसित तोमर प्रथम, रिया लंबी कूद में प्रथम, गोला फेंक में हर्षित और आशु सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में उज्ज्वल चौधरी प्रथम, मटक चाल में आदेश कुमार प्रथम रहे। अर्जुन कुमार जैवलिन थ्रो में प्रथम और अभिमन्यु द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, कोच भूपेंद्र देव, अर्पित कुमार, अनिल कुमार, शिवकुमार, अंकुश सैनी, राजा पांचाल आदि मौजूद रहे।