{"_id":"62dd8e66265f364bb11cca48","slug":"vanshika-became-district-topper-by-getting-98-8-percent-marks-in-isc-12th-shamli-news-mrt5983530126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएससी 12वीं में 98.8 प्रतिशत अंक पाकर वंशिका बनी जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएससी 12वीं में 98.8 प्रतिशत अंक पाकर वंशिका बनी जिला टॉपर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आईएससी 12वीं के घोषित रिजल्ट में सेंट फ्रांसिस स्कूल में विज्ञान वर्ग की छात्रा वंशिका पन्नू ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। स्कूल में पहले तीन स्थानों पर विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का कब्जा रहा। वाणिज्य वर्ग में सौम्या जैन ने सबसे अधिक 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
आईएससी से संबद्ध जिले में एकमात्र सेंट फ्रांसिस स्कूल है। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आईएससी 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ। परीक्षाफल घोषित होने पर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का काफी दिन से इंतजार था। अधिकतर विद्यार्थियों ने मोबाइल पर ही रिजल्ट देखा। स्कूल में बहुत कम विद्यार्थी पहुंचे। स्कूल के प्रिंसीपल फादर जोस ने बताया कि 12वीं में विज्ञान वर्ग की वंशिका पन्नू सबसे अधिक 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनीं। इसी वर्ग के सार्थक मलिक 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और 98 प्रतिशत अंक पाकर अर्पित सिंघल व आशीष कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। पहले तीन स्थानों पर विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी रहे। 12वीं वाणिज्य वर्ग में सौम्या जैन ने सबसे अधिक 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और अपने वर्ग में टॉपर रही। दूसरे स्थान पर छात्र विदित अग्रवाल 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और देव कुमार 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने खुशी मनाई। शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।