फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccines put to 1242 people at 29 booths

29 बूथों पर 1242 लोगों को लगाए गए टीके

Thu, 29 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Vaccines put to 1242 people at 29 booths
29 बूथों पर 1242 लोगों को लगाए गए टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 29 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 4500 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 1242 लोगों को टीके लगाए गए। जिले में 27.60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।

बृहस्पतिवार को जिले में 29 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें पांच बूथों पर कोवैक्सीन और बाकी 24 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिले में सभी 29 बूथों पर 4500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 900 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया, जबकि 342 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 27.60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 129 वॉयल खर्च हुई है। उधर, कैराना ब्लाक के कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना सीएचसी पर 60 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा पीएचसी भूरा पर 60, पीएचसी कंडेला पर 20, पीएचसी डुंडुखेड़ा पर 38 व पीएचसी ऊंचा गांव पर चार लोगो ंको कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed