फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination will now be on 22 January

अब 22 जनवरी को सात केंद्रों पर लगेगा वैक्सीन का टीका

Mon, 18 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will now be on 22 January
वैक्सीनेशन अब 22 जनवरी को होगा
विज्ञापन

शामली। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन कोविशील्ड का टीका 22 जनवरी को लगेगा। इस बार जिले में सात केंद्रों पर वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
16 जनवरी को जिला चिकित्सालय, सीएचसी कुड़ाना और सीएचसी कैराना पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई थीं। उस दिन तीनों केंद्र पर 300 हेल्थ वर्करों के सापेक्ष 240 को टीका लग पाया था। सीएमओ डॉ.वीर बहादुर ढाका ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार अब 22 जनवरी को वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस बार सात केंद्रों जिला अस्पताल, सीएचसी शामली, कैराना, कांधला, कुड़ाना, थानाभवन और ऊन में एक-एक बूथ पर नए हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जाएगा। उन्हें 21 जनवरी को मोबाइल फोन पर मैसेज से जानकारी मिल जाएगी। 16 जनवरी को जिन 60 हेल्थ वर्करों को टीका नहीं लग सका, उन्हें बाद में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, कैराना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानू प्रकाश ने बताया कि जिन 90 हेल्थ वर्करों को 16 जनवरी को वैक्सीन लगाई गई थी वे सभी पूरी तरह स्वस्थ है। अब शासन के निर्देश पर 22 जनवरी को कैराना सीएचसी पर फिर से 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद हेल्थ वर्करों की हो रही निगरानी
शामली। मुरादाबाद में टीकाकरण के बाद एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत होने की जानकारी मिलने पर जिले में भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर नजर रखी जा रही है। 16 जनवरी को कुड़ाना सीएचसी पर टीका लगवाने के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों की तबीयत खराब हुई थी। इनमें एक आशा को सीएचसी शामली पर भर्ती किया गया था। हालत ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया था। मुरादाबाद में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग टीका लगवाने वालों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर उनकी निगरानी कर रहा है। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका कहना है कि टीका लगने के आधा घंटा तक निगरानी कक्ष में रखा जाता है। जिले में टीका लगवाने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मी स्वस्थ हैं, किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed