फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination percentage decreased, health department worried

टीकाकरण का प्रतिशत घटा, स्वास्थ्य विभाग चिंतित

Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vaccination percentage decreased, health department worried
टीकाकरण का प्रतिशत घटा, स्वास्थ्य विभाग चिंतित
विज्ञापन

शामली। अक्तूबर माह में कोरोनारोधी टीकाकरण कम होने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इस महीने हुए मेगा कैंप में टीकाकरण की प्रगति गिर कर 36 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि पूर्व में टीकाकरण 80 प्रतिशत से अधिक हुआ है। अब 18 अक्तूबर को होने वाले मेगा कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम जसजीत कौर ने बैठक लेकर अंतर विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना मजबूत बनाकर टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
सरकार का ज्यादा से ज्यादा लोगों पर कोरोनारोधी टीके लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अक्तूबर माह में हुए मेगा कैंप में टीकाकरण की रफ्तार मंद पड़ी है। एक अक्तूबर को हुए मेगा कैंप में 81.59 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। चार अक्तूबर को हुए मेगा कैंप में 76.89 प्रतिशत, आठ अक्तूबर को हुए मेगा कैंप में 52.38 प्रतिशत और 11 अक्तूबर को हुए मेगा कैंप में 36.45 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। लगातार टीकाकरण में गिरावट आने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अब 18 अक्तूबर को होने वाले मेगा कैंप में जिले को शासन से 33 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने 85 बूथ पर टीकाकरण करने की व्यवस्था की है। इस मेगा कैंप में टीकाकरण बढ़ाने के लिए डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट में अंतरविभागीय अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि टीकाकरण बढ़ाने के लिए अपनी कार्य योजना को सुदृढ़ करें।
विज्ञापन

इसके लिए संयुक्त रूप से चिकित्साधीक्षक, बीडीओ, एबीएसए व सीडीपीओ समन्वय बनाएं। डीएम ने बीएसए से मेगा कैंप में हर बूथ पर दो अध्यापकों की ड्यूटी लाभार्थी के सत्यापन के लिए लगाने और डीपीआरओ से ग्राम प्रधानों और कोटेदारों के सहयोग से टीकाकरण बढ़ाने में सहयोग लेने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर, डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ. महिमा, एनएचएम के डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सभी ब्लाक के चिकित्साधीक्षक और गढ़ीदुल्ला, शामली, कैराना और जलालाबाद मदरसे के मौलाना और मोहतमिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 58 प्रतिशत लोगों को लगी पहली डोज
शामली। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 18 साल से अधिक आयु के 973541 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। 16 जनवरी से अब तक हुए टीकाकरण में 565114 लोगों को पहली डोज लगी है, जो लक्ष्य का 58.05 प्रतिशत है। इनमें से दूसरी डोज 166085 लोगों को लग पाई है, जो पहली डोज के सापेक्ष 29.39 प्रतिशत है। इस तरह से जिले में अब तक कुल 731199 डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed