{"_id":"61fad1306693e54c1e58a7be","slug":"usha-was-murdered-by-strangulation-shamli-news-mrt575587218","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी ऊषा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी ऊषा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। क्षेत्र में पानीपत रोड पर मंगलवार को खेत में 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान कांधला के गांव रामपुर खेड़ी निवासी ऊषा देवी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गला दबाकर उनकी हत्या की गई थी।
मंगलवार को पानीपत रोड पर पंजीठ बिजलीघर के बराबर में अवधेश मित्तल के ईख के खाली पड़े खेत में करीब 45 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला था। एएसपी ओपी सिंह ने मौके पर जाकर जांच की थी। पहचान न होने पर शव मोर्चरी भेज दिया था। देर रात सूचना मिलने पर कांधला के गांव रामपुर खेड़ी के ग्रामीण मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने महिला की पहचान ऊषा देवी के रूप में की। जिसके बाद कांधला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ऊषा चार दिन पहले से लापता थी। 31 दिसंबर को उसकी बेटी प्रियंका ने कांधला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपियों ने किसी और स्थान कर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर डाल दिया। इस मामले में कांधला थाने पर कार्रवाई की जा रही है।