फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Useful information given in Kisan Goshthi and Fair

किसान गोष्ठी व मेले में दी उपयोगी जानकारी

Thu, 29 Sep 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Useful information given in Kisan Goshthi and Fair
किसान गोष्ठी व मेले में दी उपयोगी जानकारी
विज्ञापन

कांधला। ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

कृषि मेले में कृषि अधिकारियों के द्वारा किसानों को फसलों के बारे में जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, कृषि प्रसार अधिकारी कैराना अमित कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने किसानों को बताया कि खरीफ की फसल में किसान कितने बीज खाद किस मात्रा में डाल सकते हैं। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ने भी किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं। किसान जिसका लाभ पाने के लिए अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान कई योजनाओं की जानकारी भी दी। ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजा जा रहा है। ब्लाक प्रमुख ने किसान मेले में आए किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, अरशद सैफी, समाजसेवी जुनेद अली, मुबारिक अली सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed