फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Used complainant, Tehsil Day deserted

फरियादी खेतों में, तहसील दिवस वीरान

Thu, 21 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 21 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Used complainant, Tehsil Day deserted
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना/ऊन। गेहूं कटाई कार्य में व्यस्त चलने के कारण जिले में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों का टोटा रहा। 81 शिकायतों में से मात्र आठ का मौके पर निस्तारण हो पाया।a
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तहसील दिवस में एडीएम भरत पांडेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा तहसील दिवस में लोगों की भीड़ बहुत कम रही। भाकियू नेता विनोद निर्वाल एवं बल्ला माजरा के प्रधान अब्बास और खोड़समा के ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव में तीन सौ बीघा गेहूं की फसल में आग लगने जाने से 15-20 लाख का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


तहसीलदार मदनलाल राठौर आग लगने और मुआवजा की रिपोर्ट भेज चुके हैं। पीड़ित वीरपाल, रणधीर, प्रकाश, उमरदराज, दयागिरी, रोहताश, रघुवीर, विकास, प्रमोद अजय कुमार आदि किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी पीयूष गुप्ता ने बताया कि ओरियंटल बैंक आफ कामर्स शामली में प्रधानमंत्री योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया था। बैंक प्रबंधक द्वारा ऋण नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर 16 शिकायतों में से एक शिकायत का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में एएसपी अनिल झा, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, नायब तहसीलदार नितिन तनेजा, सहायक अभियंता वीके जैन, पूर्ति निरीक्षक कवर सिंह सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कैराना तहसील में डीएम सुजीत कुमार ने समस्याएं सुनी। 45 शिकायतों में से मात्र छह का निस्तारण किया गया। मौके पर एसडीएम कैराना इंद्रसैन यादव, कैराना तहसीलदार अभयराज पांडे आदि मौजूद रहे। 


ऊन तहसील दिवस में तहसीलदार ऊन मदन लाल राठौर ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। कुल 20 शिकायतों में से मौके पर एक का निस्तारण किया गया। ऊन तहसील दिवस में ज्यादातर अधिकारी नदारद नजर आए। ज्यादातर विभागों के अधिकारियों के न आने से फरियादी वापस लौट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed