फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Use caution in corona vaccination

टीकाकरण में बरती जाएं सावधानी

Wed, 14 Apr 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Use caution in corona vaccination
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने सभी सीएचसी व पीएचसी के चिकित्साधीक्षक से कहा कि टीकाकरण में सावधानी बरतें, ताकि किसी को भी गलत टीका लगने की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि आठ अप्रैल को कांधला सीएचसी पर तीन वृद्ध महिलाएं कोरोना टीकाकरण स्थल पर न जाकर जानकारी के अभाव में ओपीडी में पर्चा बनवाकर बिना किसी चिकित्सक से परामर्श किए कक्ष संख्या-15 पर एआरवी टीकाकरण के लिए लाइन में खड़ी हो गई थी। फार्मासिस्ट द्वारा बिना ओपीडी स्लिप देखे जल्दबाजी में महिलाओं को एआरवी का इंजेक्शन दे दिया था। इस मामले में फार्मासिस्ट नरेश शर्मा को निलंबित किया जा चुका है। सीएमओ ने कहा कि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी सीएचसी, पीएचसी पर कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए अलग स्थल और कक्ष की पहचान हेतु स्पष्ट संकेतक का प्रर्दशन किया गया है। ओपीडी स्टाफ को किसी भी प्रकार का टीका लगाने से पहले ओपीडी स्लिप पर चिकित्सक द्वारा परामर्श उपरांत टीके के संबंध में स्पष्ट अंकित करने के बाद टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कक्ष संख्या और चिह्नित स्थल की जानकारी देने के लिए साउंड सिस्टम की व्यवस्था सभी सीएचसी व पीएचसी पर की जा रही है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed