{"_id":"61e076179ba46212276f5097","slug":"uptet-will-be-held-at-23-centers-in-the-district-shamli-news-mrt5733243138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 23 केंद्रों पर होगी यूपीटीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 23 केंद्रों पर होगी यूपीटीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 23 केंद्रों पर होगी यूपीटीईटी
शामली। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के लिए जिले में फिर तैयारी शुरू हो गई है। अब यह परीक्षा 23 जनवरी होगी। परीक्षा के लिए केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिले में प्राथमिक स्तर की 13 व उच्च प्राथमिक स्तर की 10 केेंद्रों पर परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर 11,441 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
यूपीटीईटी 28 नवंबर को पहली पाली में शुरू हो चुकी थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण बीच में ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 23 जनवरी को होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी तक परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों की संख्या में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है। जिले में 23 केंद्रों पर दो पालियों में 11,441 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए गए हैं। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक प्राथमिक स्तर की 13 केंद्रों पर होगी, जिसमें 6704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक 10 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की होगी। इस परीक्षा में 4737 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
शामली में गिरफ्तार हुए थे पेपर लीक करने के आरोपी
एसटीएफ मेरठ की टीम ने 28 नवंबर को यूपीटीईटी पेपर लीक करने के तीन आरोपियों मनीष उर्फ मोनू, रवि और धर्मेंद्र को शामली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों ने मथुरा से गौरव निवासी अलीगढ़ से पांच लाख रुपये में पेपर खरीदा जाना बताया था। बाद में एसटीएफ ने गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया था। एसटीएफ इस मामले में कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण की जांच एसटीएफ मेरठ द्वारा की जा रही है।