Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over theft of ashes from cremation ground

Shamli News: श्मशान घाट से अस्थियां चुराने पर हंगामा

Sat, 31 Jan 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar over theft of ashes from cremation ground
कैराना के झाडखेडी स्थित शमशान घाट पर अस्थियां चोरी होने पर हंगामा करते ग्रामीण व जानकारी लेती प
कैराना (शामली)। गांव झाड़खेड़ी में श्मशान घाट से मानव अस्थियां चुराने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिलाओं की निशानदेही पर मानव अस्थियां भी बरामद की है। महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक तांत्रिक की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव झाडखेड़ी निवासी गोपाल के पिता मिट्ठन का बीमारी के कारण देहांत हो गया था। परिजनों ने गांव में स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार सुबह दो महिलाएं श्मशान घाट में चिता की राख से अस्थियां चोरी कर रही थी। महिलाओं को अस्थियां चुराते देख ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस एक महिला कुलसुम निवासी गांव झाड़खेड़ी को हिरासत में लिया। पुलिस ने कुलसुम के घर से दूसरी महिला मुन्नी निवासी रहमतनगर कैराना को हिरासत में लिया। पुलिस ने कुलसुम के मकान से श्मशान घाट से चोरी की गईं अस्थियां भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि गोपाल की तहरीर पर दोनों महिलाओं के विरुद्ध अस्थियां चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिलाओं का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया।

मानव अस्थियों से शरीर में होने वाली गांठ के इलाज का कर रहीं दावा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह मानव अस्थियों को शरीर में गांठ से पीड़ित बीमार के सीने पर रखकर इलाज करती थी। हालांकि कोई अभी तक ठीक नहीं हो सका था। किसी तांत्रिक के कहने पर इस तरह का इलाज शुरू किया था। पुलिस तांत्रिक की भी तलाश में जुट गई है।

कैराना के झाडखेडी स्थित शमशान घाट पर अस्थियां चोरी होने पर हंगामा करते ग्रामीण व जानकारी लेती प

कैराना के झाडखेडी स्थित शमशान घाट पर अस्थियां चोरी होने पर हंगामा करते ग्रामीण व जानकारी लेती प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed